पंजाब में मौसम की मार! मंडी में पानी में डूबी धान की फसल, करोड़ों का नुक्सान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Oct, 2026 05:38 PM

rain wreaks havoc in mandi floods paddy crops worth crores of rupees

आज सुबह पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश ने कहर बरपाया है। दरअसल पंजाब के फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश के कारण खुले आसमान के नीचे रखी करोड़ों रुपए की धान की फसल पानी में डूब गई। मंडी में पानी भरने से भारी मात्रा में धान प्रभावित हुआ है।

फाजिल्का : आज सुबह पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश ने कहर बरपाया है। दरअसल पंजाब के फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश के कारण खुले आसमान के नीचे रखी करोड़ों रुपए की धान की फसल पानी में डूब गई। मंडी में पानी भरने से भारी मात्रा में धान प्रभावित हुआ है। इस घटना के बाद किसानों में रोष पाया जा रहा है। वहीं, मंडी में पानी के बीच धान तैरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किसानों ने इस स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन मंडियों में फसल को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बारिश के पानी में डूबी धान की फसल को कौन खरीदेगा और किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी?

किसानों के मुताबिक, धान के सीजन में मंडियों में भारी मात्रा में फसल पहुंचती है, लेकिन जगह की कमी के कारण पूरी फसल को सुरक्षित तरीके से रखने की व्यवस्था नहीं हो पाती। इसी वजह से काफी धान खुले आसमान के नीचे रखना पड़ता है। बारिश होने पर ऐसी फसल के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

किसानों ने सरकार से मांग की है कि मंडियों में पर्याप्त जगह और फसल को बारिश से बचाने के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि उनकी मेहनत पर पानी न फिरे। फिलहाल, बारिश के कारण प्रभावित हुई धान की मात्रा और किसानों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!