इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का झांसा देकर किया लाखों का Fraud, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 30 Sep, 2026 01:55 PM

fraud committed on the pretext of job

शातिर ठगों द्वारा नए-नए तरीकों से धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं।

जीरा (गुरमेल सेखवां): शातिर ठगों द्वारा नए-नए तरीकों से धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं। जीरा सिटी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी जीरा के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भगवंत सिंह पुत्र महेंदर सिंह निवासी गांव कोहाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने बेटे बलतेज सिंह को सरकारी नौकरी दिलाना चाहता था।

इस संबंध में उनके रिश्तेदार मनजीत सिंह ने उन्हें बताया कि वह कुलविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी मकान नंबर 354/2, सेक्टर 41-ए, चंडीगढ़ को जानते हैं, जिनकी डाक विभाग और आयकर विभाग में अच्छी पहचान है और वह 12वीं पास लड़के-लड़कियों को नौकरी पर रखते हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसके बाद उसने कुलविंदर सिंह से बात की तो आरोपी ने उसके बेटे को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने की एवज में 12 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोपी को 3 किस्तों में 12 लाख रुपये दिए, लेकिन आरोपी ने न तो उसके बेटे को नौकरी दी और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!