Edited By Urmila,Updated: 03 Oct, 2026 04:25 PM

जिला फिरोजपुर में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस ने 11 आरोपीयों को हेरोइन के साथ और हेरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर (कुमार) : जिला फिरोजपुर में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस ने 11 आरोपीयों को हेरोइन के साथ और हेरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा गब्बर पुत्र कश्मीर, सागर पुत्र बूटा और सतपाल पुत्र गुरमेल को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 13.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
थाना आरिफके के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करते के दौरान आरोपी गौतम पुत्र रवि को काबू करके उससे 03.51 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है । थाना ममदोट के सब इंस्पेक्टर अरमिन्दर सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो उनको यह गुप्त सूचना मिली कि एक आरोपी दाना मंडी फिरोजपुर में हेरोइन का सेवन कर रहा है तो इस जानकारी के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए आरोपी गुलशन उर्फ गुच्छी को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर एक लाइटर, एक पन्नी, 10 रुपए का नोट और एक अधजली हुई हेरोइन लगी सिल्वर की पन्नी बरामद हुई।
वहीं थाना ममदोट के एएसआई सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए उन्होंने दाना मंडी ममदोट में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र पूरन को काबू किया जिससे तलाशी लेने पर 65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
थाना कुलगढ़ी के हेड कांस्टेबल गुरजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी को गांव बुटेवाला में कब्रिस्तान में बने शेड के नीचे बैठे 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिनको शक के आधार पर काबू किया गया जिन्होंने पूछताछ करने पर पुलिस को अपना नाम पप्पू पुत्र प्रेम और भारद्वाज उर्फ भारती बताया जिनसे तलाशी लेने पर 07.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना घल्लखुर्द के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने सुखप्रीत सिंह उर्फ सूखा को शक के आधार पर काबू करके उससे 03.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है । दूसरी और थाना मक्खू के हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा साहिब उर्फ साहबी को शक के आधार पर काबू करके उससे 3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है ।
थाना मल्लावाला के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब उनकी पुलिस पार्टी दाना मंडी मल्लावाला के पास पहुंची तो उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की ओर मांगने लगा जिसे शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसे उसने पुलिस को अपना नाम गुरप्रीत पुत्र गुरबचन बताया जिससे तलाशी लेने पर 03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
हेरोइन के साथ और हैरोइन का नशा करते हुए पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ पुलिस द्वारा थाना सदर फिरोजपुर, थाना आरिफके, थाना ममदोट,थाना कुलगढ़ी ,थाना घल्लखुर्द, थाना मक्खू और थाना मल्लावाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपियों के बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस करते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here