Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2026 05:40 PM

कनाडा में पंजाबी शराब कारोबारी की हत्या कर देने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : कनाडा में पंजाबी शराब कारोबारी की हत्या कर देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कारोबारी सुखजीत रंधावा (48) अपने स्टोर को लूटेरों से बनाचे की कोशिश कर रहा था कि आरोपी ने उसे गोली मार दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कनाडा पुलिस ने 22 वर्ष के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखजीत रंधावा के दोस्त ने बताया कि एडमंटन में एक युवक स्टोर में आया और बिना पैसे दिए शराब की बोतलें ले जाने लगा। कारोबारी ने जब उसे रोकने की कोशिश की जो लुटेरे ने गोली चला दी जिस कारण सुखजीत रंधावा घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग आ गए और उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और इलाके के व्यापारियों द्वारा सुरक्षा मजबूत करने की मांग की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here