Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 05:16 PM

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी सितंबर से प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी कलह ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी...
अमृतसर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी सितंबर से प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी कलह ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी में बढ़ते मतभेदों को दूर करने और स्थिति को संभालने के लिए राहुल गांधी खुद पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और इसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को खत्म करने और नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना है। इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।