हिमाचल में दर्दनाक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, बेकाबू बस ने कुचला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2026 05:35 PM

two youths from punjab died in a tragic accident in himachal

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोगा के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर बाइक पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवकों...

पंजाब डैस्क : हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोगा के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर बाइक पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक और रणजोत सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!