बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 16 Aug, 2026 11:17 AM

punjab bandh announced for august 21

पंजाब बंद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 21 अगस्त को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब बंद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 21 अगस्त को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है।  

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई शामिल है। इसके अलावा मोर्चा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की भी मांग उठाई है। चंडीगढ़ में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद अब 21 अगस्त के पंजाब बंद के ऐलान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

गत दिन 15 अगस्त, शनिवार को भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाए, जिसस कई प्रदर्शनकारकी  लौट गए। शनिवार को चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से गवर्नर हाउस की ओर बढ़े। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जेल में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब गवर्नर हाउस की तरफ मार्च कर रहे लोगों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। जानकारी के मुताबिक, कई सिख नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रेसिडेंट सिमरनजीत सिंह मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है, इस दौरान सिमरनजीत सिंह मान घायल हालत में दिखे।

इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर सील कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने ड्रोन और अन्य साधनों की मदद से आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ पीछे हट गई। SSP कंवरदीप कौर के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं। इस मौके पर फ्रंट के नेताओं ने पंजाब बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी सामाजिक, धार्मिक और बिजनेस ऑर्गनाइजेशन जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए 21 अगस्त को पंजाब बंद के आह्वान का सपोर्ट करें। 

 बंदी सिंह जिनकी रिहाई की उठी मांग

बलवंत सिंह राजोआना (बेअंत सिंह की हत्या की साजिश का आरोपी), जगतार सिंह हवारा (बेअंत सिंह हत्याकांड की साजिश का आरोपी), जगतार सिंह तारा (बेअंत सिंह हत्याकांड का आरोपी), परमजीत सिंह भ्योरा (बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल), देविंदर सिंह सिंह भुल्लर (1993 दिल्ली यूथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार में बम विस्फोट मामला) और गुरदीप सिंह खेड़ा (दिल्ली के मामले में दोषी  और कर्नाटक के बिदर में हत्याकांड में मामले में शामिल)।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!