Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Aug, 2026 05:56 PM

गुरदासपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
गुरदासपुर (विनोद/ हरजिंद्र गोराया ): गुरदासपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर आदित्य उप्पल ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें 15 अगस्त 2026 को गुरदासपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए, 17 अगस्त, 2026 को गुरदासपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लोकल छुट्टी घोषित की गई है, जिसके चलते सभी सरकारी तथा प्राईवेट स्कूल बंद रहेंगे।