Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2026 05:53 PM

पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी फेरबदल सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता हेनरी सिद्धू समेत कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं के पाला बदलने से कांग्रेस को झटका लगा है और इलाके की सियासत में हलचल तेज हो...
पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी फेरबदल सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता हेनरी सिद्धू समेत कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं के पाला बदलने से कांग्रेस को झटका लगा है और इलाके की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
हेनरी सिद्धू को लेकर खास बात यह है कि वह पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैं। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। हेनरी सिद्धू के AAP में शामिल होने को इलाके में कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।