पंजाब में मौसम ने फिर बदली करवट! 3 जिलों में Yellow Alert, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2026 04:03 PM

punjab weather update

पंजाब में एक बार बारिश की चेतावनी जारी हुई है। दरअसल, राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही कई इलाकों में

चंडीगढ़: पंजाब में एक बार बारिश की चेतावनी जारी हुई है। दरअसल, राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही कई इलाकों में एक बार फिर गर्मी का असर महसूस होने लगा है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का प्रभाव पंजाब के कुछ हिस्सों में अभी भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 3 जिलों होशियारपुर, नवांशहर और रोपड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, पहाड़ों में बारिश के कारण पंजाब के कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर और रोपड़ में आज मौसम करवट ले सकता है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

अगले 3 दिन नहीं रहेगा कोई अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 10, 11 और 12 अगस्त को पंजाब में किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इन तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। विभाग के अनुसार, पहाड़ों से सटे जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में मौसम कभी भी बदल सकता है और इन क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!