पंजाब में 5 दिन मौसम रहेगा बेहद खराब! एडवाइजरी जारी, राज्यवासी सावधान रहें

Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2026 12:41 PM

punab weather alert

मौसम विभाग ने 1 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए चंडीगढ़ और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

चंडीगढ़ (वेब ​​डेस्क, शीना): मौसम विभाग ने 1 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए चंडीगढ़ और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि मध्य प्रदेश और विदर्भ के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून ट्रफ पंजाब के दक्षिणी हिस्से की ओर स्थित है। इस कारण अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती हैं।

इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बिजली और गरज के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते में मॉनसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना है, जिससे जुलाई महीने में हुई बारिश की कमी की काफी हद तक भरपाई हो सकती है। बारिश की वजह से टेम्परेचर गिरेगा और रातें सुहावनी रहेंगी, हालांकि दिन में नमी बनी रह सकती है। सेहत विभाग ने भी लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जारी की सावधानी एडवाइजरी 

पंजाब में जहां लोगों को खराब मौसम में सावधान रहने को कहा गया है, वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना लेक, सुखना कैचमेंट एरिया और घग्गर नदी के पास न जाने की अपील की है। लोगों को गीले हाथों से बिजली के खंभों को न छूने और नंगे तारों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है। यह एडवाइजरी हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-25 में करंट लगने से एक लड़की की मौत के बाद जारी की गई है।

भाखड़ा डैम का वॉटर लेवल खतरे के निशान से 81 फीट नीचे 

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से भाखड़ा और पोंग डैम में पानी का बहाव जारी है। भाखड़ा डैम का वॉटर लेवल 1,599.08 फीट रिकॉर्ड किया गया है। डैम में 39,785 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 24,495 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम का डेंजर मार्क 1,680 फीट है और अभी वॉटर लेवल इससे करीब 81 फीट नीचे है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!