शुक्रवार को पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस रहेंगे बंद

Edited By Urmila,Updated: 29 Jul, 2026 12:22 PM

public holiday in punjab

सरकार ने शुक्रवार, 31 जुलाई को पूरे पंजाब में गजटेड छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को देखते हुए घोषित की गई है।

चंडीगढ़ (अंकुर): सरकार ने शुक्रवार, 31 जुलाई को पूरे पंजाब में गजटेड छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को देखते हुए घोषित की गई है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड, कॉर्पोरेशन के साथ-साथ सरकारी और प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (स्कूल और कॉलेज) बंद रहेंगे। इसके अलावा, यह छुट्टी बैंकों और दूसरे सरकारी इंस्टीट्यूशन में भी लागू होगी।

बता दें कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस 31 जुलाई को है। 31 जुलाई 1940 को ऊधम सिंह को फांसी की सजा दी गई थी। भारत के महान क्रांतिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले उधम सिंह का जन्म पंजाब के हिसार जिले में 26 दिसंबर 1899 को हुआ था। जलियांवाला बाग नरसंहार कराने वाले जनरल डायर और उसके दो साथियों को उधम सिंह ने उस समय इंग्लैड में जाकर गोली मारी थी, जिसकी वजह से अंग्रेजों ने अमर शहीद उधम सिंह को फांसी पर लटका दिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!