पंजाब में 3, 4 और 5 अगस्त को सफर करने वाले सावधान! PRTC कर्मचारियों ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 20 Jul, 2026 11:34 AM

punjab government bus

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है।

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल पंजाब रोडवेज, पनबस/P.R.T.C. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3, 4 और 5 अगस्त को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, जिसके चलते पूरे राज्य में बसों का चक्का जाम रहेगा। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस/P.R.T.C. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की मीटिंग लुधियाना में स्टेट प्रेसिडेंट रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बंद कर पूरी सैलरी दी जाएगी पर 4 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद मीटिंगों के अलावा कुछ नहीं हुआ। स्टेट जनरल सेक्रेटरी शमशेर सिंह ढिल्लों, जॉइंट सेक्रेटरी जोध सिंह, जलौर सिंह, मीत प्रधान जतिंदर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा स्पेशल कैडर पॉलिसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों पर धक्केशाही से लागू करने की कोशिश की जा रही है।    

उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द ही मांगों का हल नहीं निकाला तो सरकार को जगाने के लिए 27 जुलाई को सभी डिपो पर गेट रैली की जाएगी। इसके बाद 3, 4 और 5 अगस्त को तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और ट्रांसपोर्ट मंत्री और मुख्यमंत्री के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसलिए अगर इन तारीखों पर आपका सफर करने का प्लान है तो घर से सोच-समझकर निकलें क्योंकि आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!