पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
Edited By Kalash,Updated: 19 Jul, 2026 06:00 PM

पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान हो गया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान हो गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब में शुक्रवार यानि 31 जुलाई सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान राज्य के स्कूल, कॉलेज और दूसरे सरकारी संस्थानों सहित सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
पंजाब सरकार द्वारा जारी 2026 के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर इस दिन राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here