NEET UG 2026 Result: पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने किया TOP

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2026 08:39 AM

neet ug 2026 result

नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) ने गुरुवार देर शाम नीट यू.जी. 2006 का रिजल्ट घोषित कर दिया।

लुधियाना (विक्की):  नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) ने गुरुवार देर शाम नीट यू.जी. 2006 का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट समय पर जारी होने से मैडीकल कालेजों में दाखिले और काऊंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी।

देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। सबसे अधिक 715 अंक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किए। दरअसल, इस वर्ष नीट यू.जी. 2006 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी। री-वीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस., आयुष और अन्य संबद्ध मैडीकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!