कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के गांव में भी ED की रेड, करीबी के घर दस्तावेज खंगाले

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2026 10:22 AM

ed raid

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। पठानकोट जिले में गुरुवार सुबह से शुरू हुई छापेमारी के बाद

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। पठानकोट जिले में गुरुवार सुबह से शुरू हुई छापेमारी के बाद अब ईडी की टीम कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के पैतृक गांव कटारूचक्क भी पहुंच गई। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता विजय कटारूचक्क के घर पर देर रात से ईडी की छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पठानकोट जिले के 5 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। इनमें तारागढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर और क्रशर उद्योग से जुड़े एक कारोबारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इसके बाद ईडी की टीम देर रात कटारूचक्क गांव पहुंची, जहां विजय कटारूचक्क के घर पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। विजय कटारूचक्क अक्सर आम आदमी पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से नजर आते हैं।

हालांकि, अभी तक ईडी या किसी अन्य अधिकारी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है, इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में जांच जारी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!