पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च, नए एक्सप्रेसवे और रेलवे प्रोजेक्ट... PM मोदी ने विकास की नई तस्वीर की पेश

Edited By Urmila,Updated: 17 Jul, 2026 01:20 PM

first hydrogen train launched

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

पंजाब डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही, भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का 5वां देश बन गया है।

-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ विकसित भारत का ऐतिहासिक मील का पत्थर है — पूर्णतः स्वदेशी तकनीक, 3,200 हॉर्सपावर के साथ दुनिया की सबसे शक्तिशाली, सबसे लंबी और सबसे अधिक यात्री क्षमता वाली यह ग्रीन ट्रेन केवल जल वाष्प उत्सर्जित कर आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा के संकल्प की जीत है।

- Rs. 15,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के साथ पंजाब को Rs. 5,500 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं की सौगात — दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से 14 घंटे का सफर मात्र 6 घंटे में, श्री माता वैष्णो देवी से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, दौलतपुर चौक-करतोली नई रेल लाइन, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस और जालंधर कैंट-मुक्तसर समेत 75 अमृत स्टेशन आस्था और विकास के संगम का प्रमाण हैं।

- मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पंजाब को Rs. 4.13 लाख करोड़ से अधिक की केंद्रीय सहायता देकर सिद्ध किया कि पंजाब का विकास केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है — Rs. 43,527 करोड़ के नेशनल हाईवे, Rs. 34,488 करोड़ का रेल आधुनिकीकरण, 11 लाख किसानों को Rs. 6,552 करोड़ की सम्मान निधि, MSP हेतु Rs. 2.60 लाख करोड़ और 17 लाख ग्रामीण घरों तक नल से शुद्ध जल।

- एक ओर केंद्र पंजाब पर विकास की वर्षा कर रहा है, दूसरी ओर भगवंत मान सरकार झूठे विज्ञापनों और नाकामियों में डूबी है — न कानून व्यवस्था संभली, न नशे पर लगाम लगी, न कोई गारंटी पूरी हुई; पंजाब की जनता 2027 में आम आदमी पार्टी से इसका पूरा हिसाब लेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!