Edited By Kamini,Updated: 13 Jul, 2026 07:32 PM

इस नए स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और रेल संपर्क और मजबूत होगा।
तलवाड़ा (जोशी): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को कटरोली में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस नए स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और रेल संपर्क और मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से ही डिजिटल माध्यम के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस स्टेशन को देश को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर भी एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। रेलवे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस नई ट्रेन का शेड्यूल तय कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 14502 (कटरोली से अंबाला) यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे कटरोली से अंबाला के लिए रवाना होगी, जो दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा होते हुए दोपहर 12:55 बजे अंबाला पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 14501 (अंबाला से कटरोली): यह ट्रेन अंबाला से दोपहर 4:15 बजे रवाना होगी और रात 8:25 बजे कटरोली (पंजाब) पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 14054 (कटरोली से दिल्ली): यह ट्रेन कटरोली (पंजाब) से रात 8:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 14053 (दिल्ली से कटरोली): यह ट्रेन दिल्ली से रात 10:50 बजे रवाना होकर सुबह 7:50 बजे कटरोली पहुंचेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here