Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Aug, 2026 07:17 PM

17 अगस्त को पंजाब के स्कूलों में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अलग-अलग जिलों के लिए स्कूल बंद रहने की स्थिति अलग-अलग बताई गई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मानसा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस....
पंजाब डेस्क: 17 अगस्त को पंजाब के स्कूलों में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अलग-अलग जिलों के लिए स्कूल बंद रहने की स्थिति अलग-अलग बताई गई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मानसा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और एस.बी.एस. नगर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि कपूरथला, मालेरकोटला, मोगा, फाजिल्का और फतेहगढ़ साहिब में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।
इसके अलावा 7 जिलों, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, तरनतारन और श्री मुक्तसर साहिब के लिए ‘Participant Schools Only’ यानी केवल संबंधित कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।