चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Aug, 2026 06:58 PM

uproar in chandigarh over the release of sikh prisoners

पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से गवर्नर हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को YPS चौक के पास रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस...

चंडीगढ़ : पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से गवर्नर हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को YPS चौक के पास रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर सील कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने ड्रोन और अन्य साधनों की मदद से आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ पीछे हट गई। SSP कंवरदीप कौर के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं।

21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान
हंगामे के बाद कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई शामिल है। इसके अलावा मोर्चा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की भी मांग उठाई है। चंडीगढ़ में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद अब 21 अगस्त के पंजाब बंद के ऐलान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!