साढ़े 4 सालों में 2 स्कूल खुले, 7 बंद... ‘आप’ सरकार की शिक्षा क्रांति पर पंजाब BJP अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने उठाए सवाल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Aug, 2026 06:13 PM

kewal dhillon questions about aap government s education policy

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों से 6 लाख छात्रों का कम होना और हजारों शिक्षकों के पद खाली रहना यह सिद्ध करता है कि सरकार की 'शिक्षा क्रांति' सिर्फ विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रचार तक ही सीमित है।

चंडीगढ़: शिक्षा क्रांति के बड़े-बड़े दावे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान सरकार द्वारा महज 2 नए स्कूल खोलना और 7 स्कूलों को बंद कर देना, 'आप' की विफल हो चुकी 'शिक्षा क्रांति' का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 'आप' सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों से 6 लाख छात्रों का कम होना और हजारों शिक्षकों के पद खाली रहना यह सिद्ध करता है कि सरकार की 'शिक्षा क्रांति' सिर्फ विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रचार तक ही सीमित है। सरकार की इस विफलता के कारण पंजाब के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।

केवल सिंह ढिल्लों ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पंजाब सरकार स्वयं विधानसभा में स्वीकार कर चुकी है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में 31,370 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। सरकारी कॉलेजों में 2,424 प्रोफेसरों की भारी कमी है, जबकि पिछले 5 सालों के दौरान सरकारी स्कूलों में लगभग 6 लाख छात्रों की संख्या घटी है।

उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक ही पूरे नहीं होंगे, तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'आप' सरकार ने शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की बजाए फर्जी 'दिल्ली मॉडल' का प्रचार करने और करोड़ों रुपये के विज्ञापन बेचने को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अभियानों और करोड़ों के विज्ञापनों से शिक्षा का स्तर नहीं सुधरता। इसके लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती, बुनियादी ढांचे में सुधार और दूरदर्शी नीतियों की आवश्यकता होती है। उन्होंने आगे कहा कि आज पंजाब के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, पेपर लीक हो रहे हैं और पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है।

ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि पंजाब के बच्चों का भविष्य लुभावने विज्ञापनों से नहीं, बल्कि एक मजबूत, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली से ही सुरक्षित किया जा सकता है, और यह सुधार केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!