पेपर लीक माफिया पर मोदी सरकार की सख्ती का स्वागत, पंजाब में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़:  ढिल्लों

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2026 07:45 PM

dhillon welcomes modi government s tough stance against the paper leak mafia

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने तथा पेपर लीक माफिया के खिलाफ दी गई सख्त चेतावनी और संसद द्वारा पारित किए गए कठोर कानून का हृदय से स्वागत किया है।

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने तथा पेपर लीक माफिया के खिलाफ दी गई सख्त चेतावनी और संसद द्वारा पारित किए गए कठोर कानून का हृदय से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में दूरदर्शी और अत्यंत आवश्यक कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता बनाए रखना और युवाओं की मेहनत का सम्मान करना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ढिल्लों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं विद्यार्थियों का मनोबल तोड़ती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की इस सख्त चेतावनी ने देशभर के युवाओं में नया विश्वास और उत्साह पैदा किया है।

दूसरी ओर, केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक हितों के लिए दिल्ली के युवाओं को भड़काते रहे, लेकिन पंजाब में उनकी अपनी सरकार होने के बावजूद यहां लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और खुलेआम बेईमानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार के कार्यकाल के दौरान फरीदकोट फार्मेसी पेपर नकल कांड, बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक, पंजाब टेट अनियमितता, पीएसएसएसबी ग्रुप-बी पेपर लीक तथा कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक सहित छह बड़े मामलों में आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इन सभी मामलों में सरकार मुख्य आरोपियों को कानून के कठघरे में लाने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस विश्वासघात की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ढिल्लों ने कहा कि जहां केंद्र की मोदी सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर सख्त कानूनों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षाओं को सुरक्षित बना रही है, वहीं पंजाब की आप सरकार परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर युवाओं का विश्वास मजबूत कर रही है, जबकि पंजाब सरकार लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों में वास्तविक दोषियों को बचाकर विद्यार्थियों का मनोबल गिरा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेही और पारदर्शिता की मिसाल देखने को मिलती है, जबकि दूसरी ओर पंजाब सरकार और उसके मंत्रियों की जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस बेईमानी का जवाब अवश्य देगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!