सफाई कर्मचारियों पर हुए अत्याचार ने 'आप' सरकार का गरीब और दलित विरोधी चेहरा उजागर किया: ढिल्लों

Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2026 04:03 PM

dhillon targets  aap  government

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस अत्याचार ने आम आदमी पार्टी...

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस अत्याचार ने आम आदमी पार्टी सरकार का गरीब और दलित विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

ढिल्लों ने कहा कि चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों को पक्का करने की गारंटी दी थी। लेकिन उन्हें नियमित करना तो दूर, अपने अधिकार मांगने पर सफाई कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पटियाला में रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था और खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों को भी बेरहमी से पीटा गया था। अब पंजाब में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करना भी अपराध बना दिया गया है।

ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार माताओं-बहनों के सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि दूसरी ओर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रही बेटियों और महिलाओं को सड़कों और बाजारों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, कर्मचारियों पर अत्याचार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा सभी सफाई कर्मचारियों की मांगें तुरंत स्वीकार की जानी चाहिए।

ढिल्लों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी और इस अन्याय का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी सरकार के इस अत्याचार को कभी नहीं भूलेगी और सरकार को अपने हर अन्याय का जवाब जनता की अदालत में देना पड़ेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!