'सतलुज' विवाद पर केवल ढिल्लों की अपील, कहा-पुराने जख्मों को न कुरेदें, पंजाब बहुत दर्द झेल चुका है

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 07:11 PM

dhillon s appeal regarding the  satluj  dispute

'सतलुज' फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शांति और संयम की अपील की है। केवल सिंह ढिल्लों ने अपने ट्वीट में कहा कि 'सतलुज' को लेकर जारी विवाद अब समाप्त होना चाहिए और पुराने घावों...

पंजाब डैस्क : 'सतलुज' फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शांति और संयम की अपील की है। केवल सिंह ढिल्लों ने अपने ट्वीट में कहा कि 'सतलुज' को लेकर जारी विवाद अब समाप्त होना चाहिए और पुराने घावों को दोबारा कुरेदने से किसी का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पहले ही दर्द और खून-खराबे का दौर देख चुका है तथा इन जख्मों को भरने में वर्षों लगते हैं।

उन्होंने कहा कि धर्म चाहे कोई भी हो, हिंसा में मारे गए हर पंजाबी को कभी नहीं भुलाया जाना चाहिए। उनके अनुसार, लोगों की यादों और बलिदानों का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक शोर-शराबे का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से मीडिया से भी अपील की कि इस संवेदनशील मुद्दे पर जिम्मेदारी और संयम के साथ रिपोर्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की शांति और भाईचारा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!