'AAP के झूठे बदलाव ने पंजाब को अपराधियों का गढ़ बना दिया' : केवल सिंह ढिल्लों

Edited By Kalash,Updated: 08 Jul, 2026 04:39 PM

kewal singh dhillon

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला।

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब का कोई भी नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, जबकि सरकार बेंगलुरु में छुट्टियां मना रही है और पंजाब को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखबारों के पन्ने प्रतिदिन हत्या, फिरौती, गोलीबारी, तलवारों से हमले और लूटपाट जैसी खूनी घटनाओं की खबरों से भरे रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रतिदिन औसतन 8 से 10 हत्याएं और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक दिन में पंजाब की यह स्थिति है, तो पूरे सप्ताह का हाल कितना भयावह होगा, जिसका डरावना रूप पिछले साढ़े चार वर्षों से पूरा पंजाब देख रहा है।

'आप' नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता इस झूठे बदलाव वाली सरकार से जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-मौजूदगी के कारण राज्य का कोई संरक्षक दिखाई नहीं दे रहा। नशे, गोलियों और हत्याओं के कारण अनेक परिवार तबाह हो चुके हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है, जिसके कारण लोग यहां कारोबार करने से कतराने लगे हैं। यह सरकार की विफलता और नाकामी का परिणाम है।

पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर रुख बिल्कुल स्पष्ट है। पंजाब को इस भयावह स्थिति से बाहर निकालने के लिए कड़े कानून और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाना आवश्यक है। इसके बिना राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया, उसी प्रकार भाजपा ही पंजाब में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को समाप्त करने में सक्षम है।

सरकार को चेतावनी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोगों को खोखले विज्ञापनों की नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा की जरूरत है और अब पंजाबी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हुई गोलीबारी, लूटपाट, हत्याओं और बदलाव के नाम पर किए गए कथित धोखे का हिसाब प्रदेश की जनता आने वाले समय में अपने वोट की ताकत से अवश्य मांगेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!