Ludhiana के नामी स्कूल में सुबह-सुबह आग, जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2026 11:09 AM

fire at school ludhiana

महानगर के पॉश इलाके दुगरी में बुधवार सुबह उस समय एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया

लुधियाना, (राज): महानगर के पॉश इलाके दुगरी में बुधवार सुबह उस समय एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया, जब एक नामी स्कूल में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी जनरेटर रूम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्कूल मैनेजमेंट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आनन-फानन में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी और उन्हें सुरक्षित उनके घरों को रवाना किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं, जिनकी मुस्तैदी के चलते एक बहुत बड़ा और भयानक हादसा होने से बाल-बाल टल गया।

सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर
जानकारी के मुताबिक, यह रूह कंपा देने वाला हादसा बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे दुगरी फेज-1, अर्बन एस्टेट स्थित मशहूर 'राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल' में पेश आया। उस समय स्कूल रोज़ाना की तरह सुचारू रूप से चल रहा था और सभी क्लासों में मासूम बच्चे पढ़ाई में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक स्कूल परिसर में स्थित जनरेटर रूम से काला धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दीं। जनरेटर रूम को धधकते देख वहां तैनात स्टाफ और टीचर्स के होश उड़ गए और पूरे स्कूल में तनावपूर्ण माहौल बन गया। शुरुआती तकनीकी तफ्तीश में सामने आया है कि जनरेटर रूम के भीतर बिजली के पैनल में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग भड़की थी, जिसने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग की खबर फैलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों की जान को खतरे में देख स्कूल मैनेजमेंट ने बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत छुट्टी की घंटी बजवा दी। स्कूल के मुख्य द्वारों को खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और वैन व अभिभावकों की मदद से तुरंत घर भेजा गया।

आग की लपटों पर पानी की बौछारें मारनी शुरू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां सायरन बजाती हुई तुरंत राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल पहुँचीं। फायर फाइटर्स ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला और जनरेटर रूम की तरफ से बढ़ रही आग की लपटों पर पानी की बौछारें मारनी शुरू कीं। काफी जद्दोजहद के बाद आग को स्कूल की मुख्य बिल्डिंग और क्लासरूम्स की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया और उस पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया था, जिससे किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा प्रशासनिक व मानवीय हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर सेफ्टी टीमें स्कूल में सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!