चंडीगढ़ रैली से लौट रहे रिटायर्ड ASI की सड़क हादसे में मौ/त, स्विफ्ट कार ने मारी जोरदार टक्कर

Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2026 07:54 PM

accident with retired asi gurcharan singh

हादसा पटियाला स्थित गुरुद्वारा साहिब परमेश्वर द्वार के पास हुआ, जहां एक स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बठिंडा (विजय वर्मा) : चंडीगढ़ में आयोजित रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे तलवंडी साबो निवासी रिटायर्ड ASI गुरचरण सिंह (1260) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पटियाला स्थित गुरुद्वारा साहिब परमेश्वर द्वार के पास हुआ, जहां एक स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, गुरचरण सिंह 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित रैली में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह पटियाला स्थित गुरुद्वारा साहिब परमेश्वर द्वार में रुके थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें तुरंत पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन चोटों की गंभीरता के चलते इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में जानकारी एक रिटायर्ड डीएसपी की ओर से दी गई है। वहीं, बठिंडा के प्रधान रणजीत सिंह तूर ने भी रिटायर्ड ASI गुरचरण सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिवार से संपर्क कर अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी दी जाएगी। गुरचरण सिंह के निधन की खबर से पुलिस विभाग, उनके साथियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। साथियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!