Punjab में दो गुटों के बीच फायरिंग, जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 2 लोगों की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Aug, 2026 08:34 PM

firing between two groups in punjab land dispute turns bloody 2 dead

पंजाब के तरनतारन से बड़ी वारदात सामने आई है। पाहुविंड इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है।

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन से बड़ी वारदात सामने आई है। पाहुविंड इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए और गोलियां चल गईं। फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की शुरुआत कैसे हुई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!