Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 10:38 PM

: आज शाम अमृतसर-संगतपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह निवासी गांव वडाला खुर्द रईया, बाबा बकाला अपनी कार पर अमृतसर से फतेहगढ़ चूड़ियां की ओर जा रहा था। गांव संगतपुरा से थोड़ी आगे जाकर उसकी...
गुरु का बाग (भट्टी): आज शाम अमृतसर-संगतपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह निवासी गांव वडाला खुर्द रईया, बाबा बकाला अपनी कार पर अमृतसर से फतेहगढ़ चूड़ियां की ओर जा रहा था। गांव संगतपुरा से थोड़ी आगे जाकर उसकी कार की 3 मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ सीधी टक्कर हो गई।
इस हादसे के परिणामस्वरूप 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक संदीप मसीह पुत्र रतन मसीह की फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त तीनों युवक गांव हरदोरवाल हलका डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर के रहने वाले थे, जिनकी पहचान जगतार मसीह पुत्र नरेंद्र मसीह, संदीप मसीह पुत्र रतन मसीह, गुरदीप सिंह पुत्र सविंदर सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद कार चालक मौके से भागने में सफल रहा। थाना झंडेर के प्रभारी नरेश कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।