High Alert के बीच तरनतारन पुलिस को बड़ी कामयाबी, हथियारों का जखीरा बरामद

Edited By Vatika,Updated: 05 Aug, 2026 03:44 PM

weapon reccovered

पंजाब में हाई अलर्ट के बीच तरनतारन पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता

तरनतारन(रमन): पंजाब में हाई अलर्ट के बीच तरनतारन पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब को दहलाने की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। संयुक्त ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ और तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मनजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी सीमावर्ती गांव वां तारा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 जगाना (Zastava) गन, 9 एमएम की 4 ग्लॉक पिस्टल, 30 बोर की 1 बेरेटा पिस्टल, 89 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना खालड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन की गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी अभिमन्यु राणा लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका है कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में टारगेट किलिंग जैसी वारदातों में किया जाना था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संबंध किन लोगों और संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा हथियार कहां से लाए गए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!