Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 05:12 PM

जालंधर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक और घटना सामने आई है। शहर के किशनपुरा चौक स्थित BMS Fashion शोरूम पर दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि...
जालंधर : जालंधर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक और घटना सामने आई है। शहर के किशनपुरा चौक स्थित BMS Fashion शोरूम पर दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय बाइक पर सवार दो युवक शोरूम के सामने पहुंचे और चलते-चलते गोली चला दी। गोली सीधे शोरूम के शीशे पर लगी, जिससे वह चकनाचूर हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही शोरूम मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो युवक चलते वाहन से फायरिंग करते हैं और तुरंत मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।


