जालंधर के Main Chowk में व्यक्ति ने की खुद को आग लगाने की कोशिश, मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2026 05:38 PM

man tries to set himself on fire in jalandhar

शहर में एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

जालंधर : शहर में एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। व्यक्ति की पहचाान सोनू निवासी भार्गव कैंप कोट सदीक के रूप में हुई है।  व्यक्ति ने गुरु रविदास चौक पर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए व्यक्ति को काबू किया और घटना होने से बचा लिया। इसके बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसआई नत्थू सभ्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने चौक पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी बीच पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति  हाथों में कैन पकड़ कर चिल्ला रहा है। इसके बाद उसने देखते ही देखते पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने समय रहती उसे रोक लिया और थाना भार्गव कैंप में भेज दिया गया। 

जांच अधिकारी ने बताया मामला प्रॉपर्टी के लेन-देन को लेकर विवाद है। इसी बात से परेशान व्यक्ति खुद को आग लगाने लगा था। थाना भार्गव कैंप की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति सोनू ने बताया कि उसने मॉडल हाउस के रिपन ड्रीम होम नामक प्रॉपर्टी डीलर से ढाई मरले का प्लाट 4 लाख रुपए में खरीदा था और वह 3 दिन से उसके दफ्तर के चक्कर काट रहा था। 3 साल पहले खरीदे प्लाट की 36 किश्तों (9000)की बात हुई थी। अब तक इसकी 32-33 किश्ते जा चुकी है, अब 3 से 4 किश्तें पेंडिंग है। इसी बीच जब वह प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए डीलर के पास गया था और उसने कहा कि उसे बयाने के दस्तावेज घर से नहीं मिल रहे थे। डीलर ने कहा कि वह उसे बयाने के दस्तावेज दे दें और वह रजिस्ट्री करवा लें।

पीड़ित व्यक्ति सोनू का कहना है कि, डीलर उससे बयाने के पैसे मांगने लगा, जिसके चलते उसने किसी सीनियर लोगों से प्रॉपर्टी डीलर को फोन भी करवाया। लेकिन डीलर ने उन्हें भी कहा कि, रहने दो उसे घूमने फिरने दो, आप लोग इन चक्करों में न पड़ो। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अब पता चला कि प्लाट की रजिस्ट्री डीलर ने मेरी पत्नी के नाम ट्रांसफर कर दी। जब वह इस धोखाधड़ी के पता चलने पर डीलर से बात करने पहुंचा तो उसे धक्के देकर दफ्तर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में दीपक ने उसे दोबारा फोन ना करने के कहा। जब पीड़ित सोनू ने इसका विरोध किया कि पैसे उसने दिए है और वह प्रॉपर्टी उसकी पत्नी के नाम कैसे कर सकता है, तो डीलर द्वारा उसे दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया। 9 हजार के करीब वह किश्तें डीलर को अदा करता रहा। इस पर डीलर ने कहा कि, कुछ किश्ते पत्नी और बेटा देने आए थे इसलिए इसकी रजिस्ट्री पत्नी के नाम पर कर दी। पीड़ित ने बीते दिन पुलिस को शिकायत दीं। पीड़ित व्यक्ति सोनू ने मांग कि है कि प्रॉपर्टी डीलर खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!