जालंधर के पंजपीर बाजार में दुकानदारों में हड़कंप, व्यक्ति ने गूंगे होने की एक्टिंग कर... चौंका देने वाला है मामला

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2026 02:20 PM

panic among shopkeepers in jalandhar s panjpeer market

पंजपीर बाजार में प्रधान के नाम की फर्जी पर्ची बना कर दुकानदारों से इलाज के लिए 200-200 रुपए वसूलने वाले वैस्ट बंगाल के व्यक्ति को दुकानदारों ने काबू कर लिया।

 जालंधर : पंजपीर बाजार में प्रधान के नाम की फर्जी पर्ची बना कर दुकानदारों से इलाज के लिए 200-200 रुपए वसूलने वाले वैस्ट बंगाल के व्यक्ति को दुकानदारों ने काबू कर लिया। दुकानदारों को शक हुआ तो उन्होंने इक्ट्ठा होकर प्रधान से बात की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। आनन फानन में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई जिसके बाद पी.सी.आर. टीम मौके पहुंच गई और थाना तीन की पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई।

जानकारी देते दुकानदार सुमित मल्होत्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय एक व्यक्ति पंजपीर बाजार में एक पर्ची लेकर घूम रहा था। वह व्यक्ति ने बीमारी का बहाना बना कर और पंजपीर शू एसोसिएशन के प्रधान की पर्ची दिखा दुकानदारों से 200-200 रुपए ले रहा था। जैसे ही वह एक अन्य दुकान पर पैसे लेने पहुंचे तो दुकानदार को शक हुआ और तुरंत पंजपीर शू एसोसिएशन के प्रधान दविंदर सिंह को फोन किया। पता लगा कि प्रधान की तरफ से कोई पर्ची जारी ही नहीं की गई। आनन फानन में आसपास के दुकानदारों को इक्ट्ठा किया गया। 

दुकानदारों ने पूछताछ की तो पता लगा की वह वैस्ट बंगाल है और जालंधर ही नहीं बल्कि मोहाली में भी इसी तरह एक दो दिन लगा कर कई दुकानदारों से पैसे इकट्ठा कर चुका है। दुकानदारों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पी.सी.आर. टीम और थाना तीन की पुलिस पहुंची। खुद को फंसा हुआ देख उक्त व्यक्ति गूंगा होने की एक्टिंग करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना तीन ले गई। फिलहाल उसके पहचान पत्र चैक किए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!