जालंधर में फिरौती के लिए फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता, 1 आरोपी गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 26 Jun, 2026 09:49 PM

police achieve breakthrough in jalandhar extortion related shooting case

फिरौती के लिए फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जालंधर: फिरौती के लिए फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना-5 की पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिशव निवासी गांव कलीजपुर, जिला पठानकोट के रूप में हुई है। उसे 25 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि थाना-5 में 20 जून 2026 को दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। जांच में पहले से गिरफ्तार आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिल की पड़ताल की गई। जांच के दौरान पता चला कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी तरीके से तैयार करवाई गई थी, ताकि पुलिस की जांच से बचा जा सके।

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

एसीपी आतीश भाटिया ने नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तैयार करने से पहले उसके मूल दस्तावेजों की पूरी जांच करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें। यदि कोई दुकानदार नियमों की अनदेखी करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!