Jalandhar Firing मामले में नई Update, 1 युवक ने तोड़ा दम, कैमरे में कैद हुई घटना

Edited By Kalash,Updated: 13 Jun, 2026 12:46 PM

jalandhar firing case one died

जालंधर में युवकों पर फायरिंग के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में युवकों पर फायरिंग के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार न्यू दशमेश नगर में 2 युवकों पर फायरिंग के मामले में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह निवासी अमन नगर और घायल की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। खबर मिली है कि दोनों युवक अस्पताल जा रहे थे कि इस दौरान उन पर फायरिंग की गई। फायरिंग की ये घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।   

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए राजवीर सिंह ने बताया कि बीते दिन उसके दोस्त सिमरनजीत सिंह पर गुल्लू और उसके साथियों ने हमला किया था। इस हमले में सिमरनजीत सिंह घायल हो गया था जिसका इलाज चल रहा था। वहीं गत रात वह दोनों अस्पताल जा रहे थे कि घात लगाए बैठे गुल्लू और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों द्वारा सिमरनजीत सिंह पर गोली चलाई गई जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गोली वहां मौजूद सौरभ को लगी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहा है और पीड़ित परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!