Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 12:40 AM

रेलवे ट्रैक के रिपेयर कार्य के चलते शास्त्री नगर रेलवे फाटक (नजदीक इशमीत चौक) आगामी 19 जून शाम 7 बजे तक बंद रहेगा। फाटक को सोमवार 15 जून सुबह आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
लुधियाना, (सुरिंद्र सन्नी): रेलवे ट्रैक के रिपेयर कार्य के चलते शास्त्री नगर रेलवे फाटक (नजदीक इशमीत चौक) आगामी 19 जून शाम 7 बजे तक बंद रहेगा। फाटक को सोमवार 15 जून सुबह आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
इस संबंधी विभाग द्वारा बोर्ड भी लगा दिए गए हैं कि वाहन चालक वैकल्पिक रूटों का प्रयोग करें। बता दे कि इससे पहले हरनाम नगर रेलवे फाटक को भी कुछ दिनों के लिए रिपेयर होने के कारण बंद किया गया था।