Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 09:25 AM

महानगर के निकटवर्ती गांव शुकलपुरा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने एक
लुधियाना (राज): महानगर के निकटवर्ती गांव शुकलपुरा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण, नगदी और घर का सारा कीमती इलेक्ट्रॉनिक व घरेलू सामान साफ कर दिया।
पीड़ित परिवार पिछले कुछ दिनों से अपने गांव गया हुआ था और मकान पूरी तरह से लॉक था। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़ित परिवार वापस लौटा, तो घर के भीतर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने अपने स्तर पर पड़ताल की और आरोपी की पहचान कर ली ल। रोहित गुप्ता ने बताया कि बीती 27 जून को वह किसी निजी काम के सिलसिले में अपने पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव शुकलपुरा गए हुए थे। इस दौरान उनका लुधियाना स्थित मकान पूरी तरह से बंद था।
जब वे 7 जुलाई को वापस अपने घर लौटे, तो मुख्य कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बड़े आराम से पूरे घर को खंगाला और अलमारियों के लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, शातिर चोरों ने उनके घर से किसी कमर्शियल गाड़ी में लोड करके भारी मात्रा में सामान उड़ाया है। उसने इस संबंध में पुलिस को दी। इस मामले में पीड़ित ने खुद ही जांच कर आरोपी का पता लगा लिया। जिसके बाद थाना जोड़ेवाल पुलिस ने आरोपी अशोक पर केस दर्ज कर दिया है।