ओ तेरी! घर के बाहर स्टार्ट खड़ी थी आई-10 कार; महज 5 मिनट में उड़ा ले गए शातिर चोर

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 09:43 AM

robbery at ludhiana

पुलिस ने शहर भर में जारी किया हाई अलर्ट

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ वाहन चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ चुका है कि अब वे घर के ठीक बाहर खड़ी गाड़ियों को भी पलक झपकते ही गायब कर रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार मालिक द्वारा अपनी गाड़ी को स्टार्ट छोड़कर महज 5 मिनट के लिए घर के भीतर जाना बेहद भारी पड़ गया। घात लगाकर बैठे शातिर चोरों ने इस सुनहरे मौके का फायदा उठाया और स्टार्ट खड़ी हुंडई आई-10 कार को लेकर हवा की रफ्तार से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित जब बाहर आया तो खाली सड़क देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित की शिकायत पर सराभा नगर की पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर पूरे पंजाब में नाकेबंदी के निर्देश जारी कर दिए हैं।  विपिन कुमार ने बताया कि बीती 12 जुलाई को वह  काम के सिलसिले में बाहर जाने के लिए तैयार हुए थे। उन्होंने घर के बाहर आकर अपनी ग्रे रंग की हुंडई आई-10 मैगना कार को स्टार्ट किया। इसी दौरान उन्हें याद आया कि वह घर के भीतर अपना कुछ बेहद जरूरी सामान भूल गए हैं। उन्होंने गाड़ी का इंजन चालू ही छोड़ दिया और सामान उठाने के लिए दौड़कर घर के अंदर चले गए।

पीड़ित के मुताबिक, वह घर के भीतर महज 5 से 7 मिनट ही रुके होंगे और जैसे ही वह अपना जरूरी सामान लेकर वापस घर के बाहर मुख्य सड़क पर आए, तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। घर के ठीक बाहर खड़ी उनकी आई-10 कार वहां से गायब थी। चोरों ने इतनी मूक और तेज कार्रवाई की कि घर के भीतर मौजूद किसी भी सदस्य को गाड़ी के आगे बढ़ने या किसी अजनबी की हलचल की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और आस-पास की गलियों में दौड़ लगाई, लेकिन तब तक शातिर चोर गाड़ी लेकर ओझल हो चुके थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!