Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2026 05:59 PM

घंटा घर के निकट अक्सर कई रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा अतिक्रमण किया जाता है जिस कारण ट्रैफिक जाम होता है।
लुधियाना (तरुण): घंटा घर के निकट अक्सर कई रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा अतिक्रमण किया जाता है जिस कारण ट्रैफिक जाम होता है। वहीं अब रेहड़ी-फड़ी वाले अगर नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें पुलिस की सख्त कारवाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली का है। जहां घंटा घर के सामने सड़क पर रेहड़ी लगाकर पजामे बेचते एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। घंटा घर के निकट भारी जाम लगा था। पुलिस ने पाया कि रेहड़ी चालक धीरज कुमार सड़क के बीच में रेहड़ी लगाकर पजामे बेच रहा है। इस कारण सड़क के एक तरफ भारी ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कारवाई करते पजामे और रेहड़ी सहित धीरज कुमार को काबू कर केस दर्ज किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here