Viral Video ने खोली पोल! AAP नेता पर लगे गंभीर आरोप, 18 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Edited By Kalash,Updated: 08 Jul, 2026 12:29 PM

ludhiana police fir against leader

महानगर के सबसे पॉश और वीआईपी इलाके मॉडल टाउन के अंतर्गत आते डॉ. अंबेडकर नगर में सत्ता के नशे में चूर एक राजनीतिक नेता और उसके परिवार द्वारा सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने और दहशत फैलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर के सबसे पॉश और वीआईपी इलाके मॉडल टाउन के अंतर्गत आते डॉ. अंबेडकर नगर में सत्ता के नशे में चूर एक राजनीतिक नेता और उसके परिवार द्वारा सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने और दहशत फैलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली पार्किंग विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और उनके साथियों द्वारा सरेआम पिस्तौल से फायरिंग करने और एक परिवार को बेरहमी से पीटने के मामले में आखिरकार मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वारदात के पूरे 18 दिन बीत जाने और सोशल मीडिया पर एक नया खौफनाक लाइव वीडियो वायरल होने के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने नेता, उनके पूरे परिवार और अज्ञात गुर्गों के खिलाफ संगीन व गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात बीती 19 जून को अंजाम दी गई थी। लेकिन रसूख और राजनीतिक दबाव के चलते मॉडल टाउन पुलिस इस मामले को लगातार दबाती रही। आखिरकार जब वारदात का पुख्ता लाइव वीडियो सबूत के तौर पर आला अधिकारियों के सामने आया, तो पुलिस को मजबूरन मंगलवार को एफ.आई.आर. (FIR) दर्ज करनी पड़ी। इतनी बड़ी वारदात पर केस दर्ज करने में हुई 18 दिनों की देरी को लेकर अब पुलिसिया कार्यप्रणाली और खाकी की नीयत पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयानों और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कुल 5 मुख्य आरोपियों को नामजद किया है, जबकि उनके साथ आए 4 से 5 अज्ञात हमलावरों को भी केस में शामिल किया है। 

12-टायरी ट्रक खड़ा करने पर भड़का 'आप' नेता, महिला ने बयां किया खौफनाक मंजर 

शिकायतकर्ता लखबीर सिंह की पत्नी ममता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में रूह कंपा देने वाली आपबीती सुनाई। ममता ने बताया कि 19 जून को उनके पति लखबीर सिंह ने अपना 12-टायरी बड़ा कमर्शियल ट्रक घर के बाहर बने रामलीला पार्क के सामने सड़क पर पार्क किया था। ट्रक खड़ा करने की इसी मामूली बात को लेकर आरोपी और उसका भाई पुरानी रंजिश के तहत सरेआम गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने माता-पिता और अज्ञात गुंडों को हथियारों के साथ मौके पर बुला लिया।

ममता के मुताबिक, आरोपियों ने उनके पति लखबीर सिंह और पूरे परिवार को घेरकर लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब सत्ता के अहंकार में चूर 'आप' नेता ने अपनी जेब से अवैध पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नीयत से सीधे उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग (गोलीबारी) कर दी। गोलियां चलती देख इलाके में भगदड़ मच गई और पीड़ित परिवार ने किसी तरह छिपकर और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस का दावा है कि कानून सबके लिए बराबर है और आरोपी चाहे कितना भी बड़ा राजनीतिक रसूख रखता हो, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!