दलित समाज पर अभद्र टिप्पणी करने और माहौल बिगाड़ने के आरोप, पंडित अनुज तिवारी शास्त्री पर केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2026 09:42 AM

derogatory remarks against dalit community fir

सोशल मीडिया पर लाइव आकर एस.सी./एस.टी. (SC/ST) समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में थाना सहनेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लुधियाना (राज): सोशल मीडिया पर लाइव आकर एस.सी./एस.टी. (SC/ST) समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में थाना सहनेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपी अनुज तिवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में विक्की कुमार ने बताया कि आरोपी पंडित अनुज तिवारी शास्त्री ने 'राजू शुक्ला' नामक फेसबुक आईडी से लाइव आकर ब्राह्मण जाति को संबोधित करते हुए एस.सी./एस.टी. समाज के लोगों के प्रति बेहद अपमानजनक टिप्पणी की। आरोप है कि लाइव के दौरान आरोपी ने कहा कि एस.सी./एस.टी. समाज के लोग शराब पीते हैं, चोरियां करते हैं और डकैतियां डालते हैं, फिर भी ऐसे लोगों को आरक्षण के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल जाती हैं। 

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने पूरे समाज के लिए बेहद भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया, जिससे पंजाब का शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है और सामाजिक भाईचारे को ठेस पहुंची है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच के बाद आरोपी पंडित अनुज तिवारी शास्त्री के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की तफ्तीश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!