हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2026 06:05 PM

drug smuggler arrest

थाना दरेसी की पुलिस ने बाल सिंह नगर इलाके में रेड करते हुए एक नशा तस्कर को 70 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।

लुधियाना (तरुण): थाना दरेसी की पुलिस ने बाल सिंह नगर इलाके में रेड करते हुए एक नशा तस्कर को 70 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान काशी निवासी वाल्मीकि नगर, बस्ती जोधेवाल के रुप में हुई है।

जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बाल सिंह नगर इलाके में एक तस्कर हेरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने रेड की। आरोपी नशा तस्कर सर्विस लेन मेन रोड, बाल सिंह नगर इलाके में उक्त खड़ा था जो कि पुलिस को देख भागने लगा। 

पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी दौरान आरोपी से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस कर्ज कर लिया है। उसे अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशा करने का आदी है। उसके खिलाफ अन्य थाने में भी नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!