Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2026 04:45 PM

स्थानीय दुगरी के निकट ट्रैफिक कर्मचारी द्वारा जब एक बुलेट चालक को प्रेशर हार्न चलाने से रोका गया तो तैश में आकर उसने कर्मी के साथ धक्का मुक्की करते हुए उसकी पगड़ी तक उतार दी।
लुधियाना (सुरिंदर सन्नी): स्थानीय दुगरी के निकट ट्रैफिक कर्मचारी द्वारा जब एक बुलेट चालक को प्रेशर हार्न चलाने से रोका गया तो तैश में आकर उसने कर्मी के साथ धक्का मुक्की करते हुए उसकी पगड़ी तक उतार दी। कर्मी ने लोगों की सहायता से युवक को काबू किया और थाना दुगरी की पुलिस को मौके पर बुलाया जिन्होंने युवक को बुलेट सहित गिरफ्त में ले लिया।
जानकारी देते हुए एएसआई जगविंदर सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी दुगरी क्षेत्र में यातायात कंट्रोल करने की है। 200 फुट रोड की तरफ से आ रहे एक बुलेट चालक को उन्होंने रोका जिसने अपने बाइक पर प्रेशर हॉर्न लगा रखे थे। उन्होंने जब युवक को रोककर उसके ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की तो युवक आग बबूला हो गया और पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौच करने लगा। जगविंदर सिंह ने जब इस सारे मामले की वीडियो बनानी चाही तो उक्त युवक पुलिस कर्मी का मोबाइल फोन अपने हाथ में लेकर बुलेट से फरार होने की कोशिश करने लगा। जैसे ही ट्रैफिक कर्मी ने आगे जाकर लोगों की सहायता से काबू किया तो युवक ने धक्का मुक्की करते हुए ट्रैफिक कर्मी की पगड़ी तक उतार दी। जिसके बाद थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस ने युवक को उसके बाइक सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here