Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 07:44 PM

थाना शिमलापुरी अधीन पड़ते नानकसर कॉलोनी मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ी लाश मिली है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मिली जानकारी अनुसार चेतना ( 29 ) जोकि शादीशुदा है और एक बच्ची की माँ है, वीरवार को उसकी लाश घर...
लुधियाना (पंकज) : थाना शिमलापुरी अधीन पड़ते नानकसर कॉलोनी मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ी लाश मिली है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मिली जानकारी अनुसार चेतना ( 29 ) जोकि शादीशुदा है और एक बच्ची की माँ है, वीरवार को उसकी लाश घर के बेड पर पड़ी उस समय मिली। जब उसका पति हरजिंदर सिंह जोकि बिजली फिटिंग का काम करता है, अपनी बहन को उसके घर छोड़ कर वापस आया और लाश देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
बयानों पर फँसा पति
पुलिस को दिए अपने बयानों में हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है , लेकिन जब उससे यह पूछा गया कि उसकी लाश को फंदे से नीचे उतार कर बेड पर किसने रखा है तो इस बात का उसके पास कोई जवाब नहीं था !
मृतका की माँ का आरोप हत्या हुई
घटनास्थल पर पहुँची मृतका की माँ सुनीता ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि उसके दामाद और बेटी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसका आरोप था कि अगर उसकी बेटी ने आत्महत्या की थी तो उसकी लाश अपने आप बेड पर कैसे आ गई। पुलिस ने मामले में गेर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
