लुधियाना में बेखौफ लुटेरे! युवक को घेरकर बाइक, कैश और मोबाइल लेकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2026 09:02 AM

robbery in ludhiana

ढंडारी कलां इलाके में बेखौफ घूम रहे हथियारबंद लुटेरों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम लूटपाट

लुधियाना (राज): ढंडारी कलां इलाके में बेखौफ घूम रहे हथियारबंद लुटेरों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम लूटपाट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ रेलवे क्वार्टर सर्विस लाइन के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। लुटेरों ने पीड़ित को जान से मारने की नीयत से घातक हथियार दिखा कर और डरा-धमकाकर उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जेब में रखे ₹39,640 रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना साहनेवाल पुलिस मौके पर पहुँची और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर नाकाबंदी शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए अपने बयानों में सुरजीत सिंह ने बताया कि बीते 25 जून को वह अपने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर: PB10JP-8906, मॉडल 2024) पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। जब वह ढंडारी कलां इलाके में रेलवे क्वार्टर की सर्विस लाइन के पास पहुंचा, तो अचानक पीछे से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात नकाबपोश नौजवान उसकी गाड़ी के आगे आकर रुक गए।

पीड़ित के मुताबिक, प्लेटिना सवार तीनों बदमाशों ने उतरते ही अपनी कमर से मारू हथियार निकाल लिए और पीड़ित की छाती पर तान दिए। बदमाशों ने कहा कि अगर शोर मचाया या भागने की कोशिश की, तो सीधे जान से मार देंगे। डर के मारे जब युवक वहीं ठहर गया, तो बदमाशों ने जबरन उसकी जेबों की तलाशी ली। लुटेरों ने पीड़ित की जेब से 39,640 रुपये की हार्ड कैश नगदी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। हद तो तब हो गई जब लुटेरों का पेट इतने कैश और मोबाइल से भी नहीं भरा। जाते-जाते बदमाशों ने पीड़ित को धक्का दिया और उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी लूटकर ले गए।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!