फरीदकोट में पुलिस का बड़ा एक्शन, हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 14 Jul, 2026 04:04 PM

drug smugglers arrested with heroin

पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

फरीदकोट : पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले की पुलिस के सीआईए स्टाफ ने कोटकपूरा के गांव ढिलवां कलां के पास एक बाइक पर सवार होकर आ रहे युवकों रोका जिनके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रजनेश उर्फ मोंटी निवासी बठिंडा व गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों तस्करों को काबू करके थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई हाकम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग दौरान गांव ढिलवां कलां के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची तो उन्हें एक बाइक के पास 2 युवक खड़े दिखाई दिए। जब दोनों युवकों ने पुलिस टीम को देखा तो वह भागने लगे।

पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि, जांच दौरान सामने आया है कि, दोनों के खिलाफ पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। इसके बाद इनसे बरामद हुई हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक पता लगाए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!