Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jul, 2026 05:55 PM

vigilance bureau arrests patwari red handed

पंजाब विजिलेंस ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माल हलका धौल खुर्द, सब-रजिस्ट्रार मलौद, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी गुरजीत सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माल हलका धौल खुर्द, सब-रजिस्ट्रार मलौद, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी गुरजीत सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव धौल खुर्द, थाना मलौद, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के माता-पिता का वर्ष 2016 में निधन हो गया था। उसकी मां के नाम पर गांव धौल खुर्द में 3 बिस्वा का एक प्लॉट था। इस प्लॉट का विरासत इंतकाल शिकायतकर्ता और उसके छह भाई-बहनों के नाम किया जाना था। शिकायतकर्ता ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पटवारी गुरजीत सिंह को सौंप दिए। आरोपी ने दस्तावेज लेने के बाद इंतकाल कराने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के अनुरोध पर आरोपी पटवारी 3,500 रुपये में काम करने के लिए तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। गैरकानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!