Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2026 08:52 AM

इटली में 'वर्क वीजा' का झांसा देकर 13.50 लाख रुपये हड़पे; न विदेश भेजा न पैसे लौटाए, शातिर एजेंट पर केस दर्ज!
इटली भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 13 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठने और बाद
लुधियाना (राज): इटली भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 13 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठने और बाद में मुकर जाने के गंभीर मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का संगीन मुकदमा दर्ज किया है।
सरबजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वे अपने भतीजे चनप्रीत सिंह को सुनहरे भविष्य के लिए विदेश (इटली) भेजना चाहते थे। इसी दौरान उनका संपर्क आरोपी एजेंट से हुआ। आरोपी ने खुद को बहुत बड़ा वीज़ा एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि उसकी सीधे इटली के बड़े नियोक्ताओं से सेटिंग है और वह चनप्रीत सिंह का पक्का 'वर्क वीज़ा' लगवा कर देगा।आरोपी के इस झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने भतीजे की फाइल उसे सौंप दी। आरोपी ने मेडिकल, एम्बेसी फीस और वर्क परमिट के खर्चों के नाम पर अलग-अलग तारीखों में कुल 13 लाख 50 हजार रुपये की राशि हासिल कर ली।
सरबजीत सिंह का आरोप है कि मोटी रकम डकारने के बाद आरोपी एजेंट के सुर पूरी तरह बदल गए। वीज़ा आने की तय समय-सीमा बीत जाने के बाद भी जब उसने चनप्रीत को विदेश नहीं भेजा, तो परिवार को शक हुआ। पीड़ित ने जब आरोपी से अपने पासपोर्ट और दिए गए 13.50 लाख रुपये वापस मांगे, तो वह लगातार टालमटोल करने लगा और बहाने बनाने लगा। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पीड़ित परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।