लुधियाना में फार्म हाउस पर चोरों का धावा, कीमती सामान उठाया, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2026 10:03 AM

ludhiana farmhouse theft case

बीरमी इलाके में स्थित एक फार्म हाउस से ताला तोड़कर लाखों रुपये का सेनेटरी, हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): बीरमी इलाके में स्थित एक फार्म हाउस से ताला तोड़कर लाखों रुपये का सेनेटरी, हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में जगदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना सेनेटरी, हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स वगैरह का सामान बीरमी (लुधियाना) स्थित अपने फार्म हाउस में रखा हुआ था। बीती 28 मई को सुबह करीब 10:00 बजे जब वे अपने फार्म हाउस पहुंचे, तो देखा कि अंदर लकड़ी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर चेक किया, तो फार्म हाउस के भीतर रखे 5 एसी (A.C.), शावर (Shower), टोटियां और 2 सबमर्सिबल मोटरें गायब थीं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था।

पीड़ित ने जब अपने स्तर पर मामले की पड़ताल और तलाश शुरू की, तो उन्हें पता चला कि इस चोरी की वारदात को आरोपी सतपाल सिंह, राकेश कुमार, दर्शन साहनी और वैज नाथ साहनी ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर चारों नामजद आरोपियों (सतपाल सिंह, राकेश कुमार, दर्शन साहनी और वैज नाथ साहनी) के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!