लुधियाना में सरकारी सेवा केंद्र में चोरी, ताला तोड़कर रातों-रात उड़ाया कीमती सामान

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2026 09:02 AM

ludhiana robbery news

महानगर के अति-व्यस्त सिविल अस्पताल के पास स्थित सरकारी सेवा केंद्र का मुख्य ताला तोड़कर भीतर पड़ी

लुधियाना (राज): महानगर के अति-व्यस्त सिविल अस्पताल के पास स्थित सरकारी सेवा केंद्र का मुख्य ताला तोड़कर भीतर पड़ी अज्ञात चोर जनरेटर की भारी-भरकम 'एक्साइड' बैटरी और 32 इंच की एल.सी.डी. टीवी पर हाथ साफ कर दिया। सरकारी केंद्र में हुई इस वारदात की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना डिवीजन 2 की पुलिस ने सेवा केंद्र के इंचार्ज के बयानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

इंचार्ज शुभम ने बताया कि 20 और 21 जुलाई की दरमियानी रात को जब सेवा केंद्र बंद था, तभी अज्ञात चोरों के गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से सेवा केंद्र के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और भीतर दाखिल हो गए। शातिर चोरों ने सेवा केंद्र के भीतर लगे जनरेटर की एक्साइड कंपनी की कीमती बैटरी और दीवार पर लगी 32 इंच की एल.सी.डी. को उखाड़ लिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए।अगली सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो केंद्र का ताला टूटा और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी।

 सरकारी सेवा केंद्र में घुसकर इस तरह चोरी की वारदात को अंजाम देना पुलिस की नाईट गश्त पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है। अब पुलिस सेवा केंद्र के बाहर और आसपास की इमारतों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि रात के समय वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!